छत्तीसगढ़

CG News:-बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे 6 लोग, आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 3 घायल

CG News:-छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। उस समय कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए छह लोग एक झोपड़ीनुमा घर में जाकर रुक गए।

इसी दौरान तेज गर्जना के साथ झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए।

CG News:-हादसे में इनकी मौत

मृतकों की पहचान—

  • नरेश खैरवार (24), पिता रामू खैरवार, निवासी महुदा, थाना बलौदा
  • रामभरोश पटेल (32), पिता कंश राम पटेल
  • तुलसी राम पटेल (51), पिता बेदराम पटेल

के रूप में हुई है।

तीन लोग घायल

हादसे में—

  • अंजू पटेल (26), पति रामभरोश पटेल
  • दुलारा बाई पटेल (46), पति तुलसी पटेल
  • बैशाखू (32), पिता रामू खैरवार

घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

CG News:-पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की जानकारी जुटाने के साथ घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद महुदा गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *