छत्तीसगढ़

Accident News:-रफ्तार बनी मौत की वजह! पीछे से आई कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन

Accident News:-रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा धरमजयगढ़ कॉलोनी के मेढ़ारमार चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि साइकिल सवार सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Accident News:-घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *