क्राइम

Crime News:-100 रुपये लेकर घर से निकला था बेटा, कुछ घंटों बाद बंद स्कूल में मिला शव… सुसाइड नोट ने बढ़ाए सवाल

Crime News:-टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्र का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपांशु वर्मा के रूप में हुई है, जो कल्याण कॉलेज का छात्र था। उसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में कार्यरत हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपांशु घर से लापता था। बताया जा रहा है कि घर से निकलने से पहले उसने अपनी मां से 100 रुपये मांगे थे। जांच में सामने आया है कि उन्हीं पैसों से उसने रस्सी खरीदी थी। इसके बाद उसका शव बंद पड़े स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला।

Crime News:-घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा था, “मुझसे इतनी नफरत के लिए धन्यवाद। मुझे दफनाना नहीं, मेरा अंतिम संस्कार करना।” इस संदेश के सामने आने के बाद मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है।

हालांकि, छात्र द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *