Crime News:-झाड़-फूंक का झांसा, गोद से गायब हुआ मासूम! 1 महीने के बच्चे के अपहरण का चौंकाने वाला खुलासा

Crime News:-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महीने के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झाड़-फूंक के नाम पर परिवार का विश्वास जीतने वाली एक महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
READ MORE:- राहुल गांधी देंगे जीत का मंत्र, लेकिन CM साय का तंज – जहां पहुंचे राहुल, वहां कांग्रेस हुई कमजोर!
Crime News:-क्या है पूरा मामला?
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम मरंगीपाठ की रहने वाली एक पहाड़ी कोरवा महिला अपने एक माह के बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल जशपुर पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अज्ञात महिला से हुई।
आरोपी महिला ने खुद को झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने वाली बताकर परिवार का भरोसा जीत लिया। इसके बाद वह पूरे परिवार को जशपुर बस स्टैंड ले गई और उन्हें हड़िया पिलाने के बाद एक होटल में भोजन कराने पहुंची।
Crime News:-खाना खाते रहे माता-पिता, मासूम को लेकर फरार हुई महिला
होटल में जब बच्चे के माता-पिता भोजन करने में व्यस्त थे, तभी आरोपी महिला मौके का फायदा उठाकर मासूम को लेकर फरार हो गई। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया।

Crime News:-CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर उसे बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
Crime News:-सकुशल मिला मासूम
पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
