छत्तीसगढ़

PM Kisan 23rd Installment:-किसानों के खाते में कल आएंगे 2,000 रुपये! PM मोदी जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, देशभर में मनेगा किसान उत्सव

PM Kisan 23rd Installment:-देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त शनिवार, 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में यह राशि सीधे हस्तांतरित करेंगे। इसके साथ ही पूरे देश में “पीएम किसान उत्सव दिवस” भी मनाया जाएगा।

इस किस्त के तहत पात्र किसानों को अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार की इस पहल से करोड़ों किसान परिवारों को खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक संबल मिलेगा।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा तथा केंद्र सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

PM Kisan 23rd Installment:-धमतरी जिले में भी तैयारियां पूरी

धमतरी जिले में जिला प्रशासन ने पीएम किसान उत्सव दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां कर ली हैं। जिला मुख्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, विकासखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायतों और कृषि मंडियों में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। किसानों को लाइव वेबकास्ट के जरिए मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल किस्त वितरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और कृषि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

किसानों के लिए यह दिन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्हें आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकार की नई कृषि योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी एक ही मंच पर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *