समाचारक्राइमदेश-विदेश

Noida में दबंगई का VIDEO! गेट देर से खुला तो बैरियर तोड़ा, बुजुर्ग गार्ड को पीटा

Noida के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार सोसाइटी से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार सवार युवक ने गेट खुलने में मामूली देरी होने पर पहले बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया और फिर वहां तैनात बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की।

Noida के रजत विहार सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद इस घटना में देखा जा सकता है कि गार्ड ने नियम के तहत गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी गुस्से में गाड़ी से उतरा और गार्ड को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह गिर पड़ा।

Also Read : Manali में शर्मनाक हरकत! चार्जिंग पॉइंट को घंटों में बना दिया कूड़ेदान | Civic Sense पर सवाल

इस घटना के बाद सोसाइटी में डर और आक्रोश का माहौल है। मामला Noida थाना सेक्टर-58 क्षेत्र का बताया जा रहा है और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना सिर्फ एक मारपीट नहीं, बल्कि उस मानसिकता को दिखाती है जहां ताकत और पैसे के दम पर नियम और इंसानियत दोनों को कुचल दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *