छत्तीसगढ़

Farmers Empowerment:-छत्तीसगढ़ में सहकारिता को बड़ी ताकत: CM विष्णुदेव साय कल करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का वर्चुअल शुभारंभ

Farmers Empowerment:-छत्तीसगढ़ में किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन में राज्य में 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है।

इन सभी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री Kedar Kashyap अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना के स्वागत उद्बोधन से होगी। इसके बाद मंत्री केदार कश्यप प्रदेश में सहकारिता विस्तार की रूपरेखा और इसके लाभों पर प्रकाश डालेंगे।

मंत्री कश्यप ने बताया कि नई पैक्स समितियों के गठन से किसानों को अब ऋण, खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से मिल सकेंगी। इससे किसानों को दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और गांवों के विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल केंद्र सरकार की “सहकार से समृद्धि” की सोच को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। इसके माध्यम से सहकारिता तंत्र को मजबूत कर आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।

Farmers Empowerment:-इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और सहकारिता आधारित विकास मॉडल को रेखांकित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर के सहकारी जनप्रतिनिधि, अपेक्स बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के पदाधिकारी और पैक्स सोसाइटी के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

गौरतलब है कि 2058 पहले से संचालित बहुउद्देशीय पैक्स समितियों के साथ अब 515 नई समितियां जुड़ने के बाद छत्तीसगढ़ में कुल 2573 पैक्स सोसायटी सक्रिय हो जाएंगी, जो ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *