हेल्दी इंडियाLifestyle

Health Tips:-डिलीवरी के बाद मां की देखभाल क्यों है जरूरी? जानिए आयुर्वेद के आसान नियम और सही लाइफस्टाइल

Health Tips:-डिलीवरी के बाद का समय हर महिला के जीवन का सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण दौर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह समय “पुनर्जन्म” जैसा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान महिला का शरीर शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल बदलावों से गुजरता है। ऐसे में मां की सेहत का सीधा असर नवजात शिशु पर भी पड़ता है।


Health Tips:-सूतिका काल क्या है?

आयुर्वेद में डिलीवरी के बाद के पहले 40 से 45 दिनों को सूतिका काल कहा जाता है।
-इस समय सही खान-पान और दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी होता है, ताकि शरीर जल्दी रिकवर हो सके और इम्युनिटी मजबूत बने।


Health Tips:-डाइट में क्या खाएं?

क्या खाएंफायदे
मूंग दाल, खिचड़ीहल्का और पचने में आसान
घीशरीर को ताकत देता है
सूपपोषण और हाइड्रेशन
अजवाइन, सौंठ, मेथीपाचन सुधारते हैं
गुनगुना पानीशरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है

Health Tips:-मालिश और पेट बांधना क्यों जरूरी?

  • तिल या सरसों के तेल से मालिश (अभ्यंग) करने से
    मांसपेशियां मजबूत होती हैं
    शरीर दर्द में राहत मिलती है
  • बेली बाइंडिंग (पेट बांधना)
    गर्भाशय को जल्दी सामान्य करने में मदद
    पेट की मांसपेशियां वापस शेप में आती हैं

Health Tips:-इन चीजों से करें परहेज

परहेज करें क्यों?
ठंडी चीजें (आइसक्रीम, फ्रिज का खाना)वात दोष बढ़ता है
ज्यादा मसालेदार भोजनपाचन खराब करता है
तनाव और नींद की कमीदूध की गुणवत्ता पर असर
भारी और तला हुआ खानारिकवरी धीमी करता है

Health Tips:-जरूरी सलाह

  • मां को पर्याप्त आराम और नींद लेना चाहिए
  • मानसिक शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है
  • संतुलित आहार और दिनचर्या अपनाने से ही मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *