Crime News:-हाईवे पर कंटेनर की तलाशी लेते ही चौंक गई पुलिस, दो राज्यों से जुड़े मिले तार

Crime News:-छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
READ MORE:- सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल, मीना बाजार के सामने हुई घटना ने झकझोरा
Crime News:-कंटेनर की तलाशी में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस के मुताबिक, नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की जांच के दौरान एक कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक में बनाए गए एक गोपनीय चेंबर से गांजे के 192 पैकेट बरामद हुए। आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजे को इस चेंबर में छिपा रखा था।

Crime News:-सवा दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए गए कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त गांजे, वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये बताई गई है।
Crime News:-ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक जुड़े तस्करी के तार
गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही है। इस खुलासे के बाद पुलिस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
Crime News:-NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किसके पास पहुंचाया जाना था और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
