रायपुर

Raipur News:-कांग्रेस भवन में बवाल: नेताओं के बीच मारपीट, कुर्सियां टूटीं, पुलिस बुलानी पड़ी

Raipur News:-गुरुवार को कांग्रेस भवन में उस समय हंगामा मच गया, जब पार्टी के कुछ नेताओं के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और पार्षद विजय साव का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और कार्यकर्ता निर्मल जैन के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस जूतम-पैजार में बदल गई।

– इस दौरान गुस्से में आकर तीनों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं, जिससे कई प्लास्टिक कुर्सियां और कांच के सामान टूट गए। मारपीट में सभी के कपड़े भी फट गए।


Raipur News:-कैसे शुरू हुआ विवाद?

  • दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन में महंगाई के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी
  • इसमें कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद पत्रकार चले गए
  • करीब 3:30 बजे सूचना सही से न देने को लेकर बहस शुरू हुई
  • बहस बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई

Raipur News:-पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

स्थिति बिगड़ती देख कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

– पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन विजय साव नहीं माने।
– बाद में सख्ती दिखाते हुए उन्हें भवन से बाहर निकाला गया।


Raipur News:-आगे की कार्रवाई

मारपीट से नाराज कांग्रेस नेता अब विजय साव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *