समाचार

PAN Card Rules:-पैन कार्ड के नए नियम लागू, अब बड़े लेनदेन पर कड़ी निगरानी

PAN Card Rules:-नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही सरकार ने PAN कार्ड से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव कर दिए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों के बैंकिंग, खरीदारी और निवेश से जुड़े कामों पर पड़ेगा।


PAN Card Rules:-क्या बदला? आसान भाषा में समझें

1. PAN कार्ड बनवाना हुआ थोड़ा सख्त

अब सिर्फ आधार कार्ड से PAN बनवाना संभव नहीं होगा।
-आवेदन के समय अतिरिक्त दस्तावेज देना जरूरी होगा:

जरूरी दस्तावेजउदाहरण
पहचान प्रमाणवोटर ID, पासपोर्ट
जन्म प्रमाणजन्म प्रमाण पत्र, 10वीं मार्कशीट
अन्यड्राइविंग लाइसेंस, हलफनामा

2. बड़े बैंक ट्रांजैक्शन पर सख्ती

अब बैंकिंग लेनदेन पर सरकार की नजर और तेज होगी।

नियमपहलेअब
बैंक में सालाना लेनदेन50,000 (एक दिन)10 लाख (सालाना)
PAN जरूरीसीमित मामलों में10 लाख+ पर अनिवार्य

3. गाड़ी खरीदने पर नया नियम

  • अगर आप 5 लाख रुपये से ज्यादा की गाड़ी खरीदते हैं
    -तो अब PAN देना अनिवार्य होगा

4. PAN और Aadhaar का नाम होना चाहिए एक जैसा

  • अब आपके PAN और Aadhaar में नाम बिल्कुल समान होना चाहिए
  • अगर फर्क हुआ तो दिक्कत आ सकती है

5. कैश खर्च और खरीदारी पर नई लिमिट

क्षेत्रपहले लिमिटनई लिमिट
प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री10 लाख20 लाख
होटल/रेस्टोरेंट/इवेंट50,0001 लाख
इंश्योरेंसलिमिट आधारितअब हर केस में PAN जरूरी

PAN Card Rules:-PAN से जुड़े काम कहां करें?

आप ये काम ऑनलाइन कर सकते हैं:

  • आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट
  • Protean eGov Technologies
  • UTI Infrastructure Technology Services Limited

PAN Card Rules:-सरकार का उद्देश्य क्या है?

-बड़े लेनदेन पर निगरानी बढ़ाना
-टैक्स चोरी रोकना
-वित्तीय सिस्टम को पारदर्शी बनाना


PAN Card Rules:-आम जनता के लिए क्या जरूरी है?

  • अपने PAN और Aadhaar की जानकारी तुरंत चेक करें
  • नाम, जन्मतिथि आदि में कोई गलती हो तो सुधार करवाएं
  • बड़े ट्रांजैक्शन करते समय PAN साथ रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *