72nd National Film Awards:-72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

72nd National Film Awards:-भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार, 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस बार कार्तिक आर्यन और मलयालम अभिनेता ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया, जबकि यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला।
कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार दिया गया। वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का सम्मान मिला। इन पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा पहले ही 18 जुलाई 2026 को की जा चुकी थी।
READ MORE:- सिर्फ महिलाओं की बीमारी नहीं! पुरुषों में भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
72nd National Film Awards:-‘आर्टिकल 370’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म, ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म
इस साल ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिल्म का निर्माण Jio Studios और B62 Studios ने किया है और इसका निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है।
वहीं राजकुमार राव स्टारर ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके अलावा तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया गया।
राष्ट्रीय पुरस्कारों में ‘कल्कि 2898 एडी’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म जो संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करती है, का सम्मान मिला। ‘भंगार’ को बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री चुना गया। रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।
72nd National Film Awards:-अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके पांच दशक से अधिक लंबे योगदान के लिए दिया गया है।
अनंत नाग ने कन्नड़ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के विकास और समृद्धि में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना था।
72nd National Film Awards:-1954 में हुई थी शुरुआत
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। पहले संस्करण में वर्ष 1953 की फिल्मों को सम्मानित किया गया था। शुरुआती दौर में पुरस्कारों की संख्या काफी कम थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पहले संस्करण में कुल सात सम्मान दिए गए थे। समय के साथ फिल्मों, भाषाओं और तकनीकी विधाओं की बढ़ती विविधता के साथ पुरस्कारों की श्रेणियां भी बढ़ती गईं।
इस बार 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फीचर फिल्म सेक्शन में 26, नॉन-फीचर फिल्म सेक्शन में 16 और सिनेमा पर लेखन की 2 श्रेणियां शामिल हैं। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अलग से दिया जाता है।
72nd National Film Awards:-पुरस्कार राशि भी बढ़ी
समय के साथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की पुरस्कार राशि में भी बदलाव हुआ है। मौजूदा व्यवस्था में प्रमुख फीचर और नॉन-फीचर फिल्म पुरस्कारों में श्रेणी के अनुसार ₹2 लाख और ₹3 लाख तक की नकद राशि दी जाती है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की नकद राशि ₹10 लाख है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का यह समारोह इस लिहाज से भी खास रहा कि सरकार ने भविष्य में इन पुरस्कारों को केवल दिल्ली तक सीमित न रखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में आयोजित करने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही है।
