छत्तीसगढ़

Vedanta Accident:-वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट: एक और श्रमिक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24

Vedanta Accident:-छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और दुखद खबर सामने आई है। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लखीराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। मनीष कुमार झारखंड के रहने वाले थे। उनकी मौत के साथ इस हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या अब 24 हो गई है।

फिलहाल 10 घायल श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल सहित 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है।

इस पर नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है।

Vedanta Accident:-जांच के लिए बनाई गई टीम:
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के अनुसार, एक विशेष जांच टीम बनाई गई है, जिसमें पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम हादसे के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है।

Vedanta Accident:-हादसे की वजह क्या थी?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बायलर में ज्यादा ईंधन जमा हो गया था, जिससे दबाव बढ़ गया। इसी कारण पाइप हट गया और विस्फोट हो गया। फोरेंसिक रिपोर्ट में भी यही वजह सामने आई है।

Vedanta Accident:-लापरवाही के आरोप:
जांच में यह भी सामने आया है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों और मशीनों के रख-रखाव में लापरवाही बरती गई। इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ।

Vedanta Accident:-सरकार का एक्शन और मुआवजा:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सरकार ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
वहीं PMNRF से भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *