Tax Planning:-GST-ITR के झंझट से मिलेगा छुटकारा! तिल्दा में 27 जून को होगा मुफ्त टैक्स सेमिनार, विशेषज्ञ बताएंगे नोटिस से बचने के आसान उपाय

Tax Planning:-जीएसटी और आयकर से जुड़ी जटिलताओं को आसान भाषा में समझाने के उद्देश्य से जेसीआई रायपुर मेट्रो द्वारा 27 जून को तिल्दा में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। पूज्य सिंधी पंचायत हॉल में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। सेमिनार में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, हालांकि प्रतिभागियों को आयोजकों से फ्री एंट्री पास प्राप्त करना होगा।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित ट्रेनर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए चेतन तारवानी व्यापारियों, उद्यमियों और करदाताओं को जीएसटी एवं आयकर के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देंगे। सेमिनार के दौरान जीएसटी अनुपालन, आयकर रिटर्न फाइलिंग, टैक्स प्लानिंग, विभागीय नोटिसों का जवाब देने की प्रक्रिया तथा संपत्ति विभाजन से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
READ MORE:- जिनेवा में ‘खामोश ऑपरेशन’ की साजिश? मुनीर को निशाना बनाने के दावे से मचा भूचाल, सच या सिर्फ सनसनी!
Tax Planning:-जेसीआई रायपुर मेट्रो के अध्यक्ष तरुण बत्रा ने बताया कि अक्सर जीएसटी या आयकर विभाग से नोटिस मिलने पर व्यापारी तनाव और भ्रम की स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे मामलों में सही जानकारी और मार्गदर्शन की कमी कई बार समस्याओं को बढ़ा देती है। सेमिनार में विशेषज्ञों द्वारा बताया जाएगा कि विभागीय नोटिसों का प्रभावी ढंग से सामना कैसे किया जाए और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के क्या फायदे हैं।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम व्यापारियों और उद्यमियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। इसमें वास्तविक अनुभवों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से टैक्स प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। जेसीआई रायपुर मेट्रो ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों और करदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
