
नारायणपुर। CG Breaking : माओवादियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों के इस कायराना करतूत से चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया है। दरअसल, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसके चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों में दो कि हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। एयर लिफ्ट कर घायल जवानों को सीधे रायपुर हॉस्पिटल रेफर किया जाएगा। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।