छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

CG Suicide : मोबाइल को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, घर में फंदे पर लटकती मिली लाश

जांजगीर चांपा। CG Suicide : जिले के ग्राम खोखसा में नव विवाहित महिला ने अपने घर के परछी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पति पत्नी के बीच मोबाईल को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

नैला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, मृतिका सुमन प्रजापति (चौहान) उम्र 19 वर्ष निवासी कोरबा ने खोखसा के रहने वाले संदीप चौहान से डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह हुई थी। दोनो खोखसा में अपने पति के साथ रहती थी। संदीप चौहान से पूछताछ करने पर बताया की पैसा नही होने पर आज सुबह मेरे पास रखे नए मोबाइल को जांजगीर में जान पहचान वाले के पास गिरवी रखा था। जिससे मृतिका सुमन नाराज हो गई और मोबाईल को वापस लाने की बात को कहते हुए विवाद हुआ था। जिसके बाद मोबाईल को लेने जांजगीर चला गया था। 9.30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया की सुमन घर के परछी में लगे बास के मीयार पर फांसी के फंदे से लटका होने की जानकारी दी।

नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया, नव विवाहित महिला सुमन ने छोटी प्लास्टि की कुर्सी के सहारे गमछे को रस्सी बनाकर फांसी लगाया है। फिलहाल शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *