BREAKINGछत्तीसगढ़बीजापुर

CG News : IED ब्लास्ट में CRPF के दो जवान जख्मी

बीजापुर। CG News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए है। बताया जा था है कि दोनों घायल जवानों को पैर और चेहरे पर चोटें आई है। घटना के बाद जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीजापुर के बासांगुड़ा थाना अन्तर्गत कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से घायल हो गए हैं।घायल जवानों के नाम मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गहरी चोट आई और मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। राहत की बात यह रही कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *