Uncategorized

Pradeep Rawat passes away:-‘गजनी’ का सबसे खौफनाक विलेन अब नहीं रहा… कैंसर से जंग हारकर 74 की उम्र में प्रदीप रावत का निधन

Pradeep Rawat passes away:-हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने दमदार खलनायकी किरदारों से अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार शाम 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि उनके मैनेजर ने की, जबकि अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप रावत कुछ वर्ष पहले कैंसर से उबर चुके थे, लेकिन हाल ही में बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले करीब एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

Pradeep Rawat passes away:-‘महाभारत’ से शुरू हुआ अभिनय का सफर

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

Pradeep Rawat passes away:-‘गजनी’ और ‘लगान’ से मिली खास पहचान

आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ में ‘देवा’ और ‘गजनी’ में उनके खौफनाक विलेन के किरदार को आज भी दर्शक याद करते हैं। इसके अलावा उन्होंने सरफरोश, सये, चाइना टाउन समेत हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में कई प्रभावशाली भूमिकाएं निभाईं।

Pradeep Rawat passes away:-यशपाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

‘लगान’ में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हमारा ‘गजनी’, ‘लगान’ का देवा प्रदीप रावत अब नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *