Bihar Politics:-बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा रोडमैप, बोले- ‘ब्लूप्रिंट से बनेगा बिहार का बेंगलुरु’; नीतीश, तेजस्वी और भाजपा पर भी साधा निशाना

Bihar Politics:-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने अपने राजनीतिक भविष्य, बांकीपुर के विकास और बिहार की मौजूदा राजनीति पर खुलकर अपनी राय रखी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बांकीपुर के विकास का ऐसा मॉडल तैयार करना है जिसे पूरे बिहार में लागू किया जा सके।
READ MORE:- ‘गजनी’ का सबसे खौफनाक विलेन अब नहीं रहा… कैंसर से जंग हारकर 74 की उम्र में प्रदीप रावत का निधन
Bihar Politics:-‘बांकीपुर को बेंगलुरु बनाने’ पर क्या बोले?
चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के विधायक बनने से कोई शहर बेंगलुरु नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि यदि जनता का सहयोग मिला तो अगले एक से डेढ़ वर्ष में एक विस्तृत डेवलपमेंट ब्लूप्रिंट जारी किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि बांकीपुर को आधुनिक और बेहतर शहर कैसे बनाया जा सकता है।
Bihar Politics:-भविष्य की राजनीति का बताया प्लान
प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी राजनीतिक रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और यदि बांकीपुर में विकास का मॉडल सफल होता है तो उसे पूरे बिहार के सामने उदाहरण के रूप में पेश किया जाएगा।
Bihar Politics:-नितिन नबीन पर दिया बड़ा बयान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पर टिप्पणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वह बिहार के नेता हैं और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गर्व होना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी असली परीक्षा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके काम से होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नबीन के मतदाता बांकीपुर नहीं बल्कि दिघा क्षेत्र के हैं।
Bihar Politics:-तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं और राजद एक बड़ी पार्टी है। हालांकि उन्होंने चुनाव के दौरान लंबे समय तक विदेश यात्रा पर रहने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी भी पेशे में काम के समय अनुपस्थित रहने से संगठन और नेतृत्व दोनों प्रभावित होते हैं।
Bihar Politics:-नीतीश कुमार और जदयू पर भी बोले
जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि जब वह राजनीति में सक्रिय रूप से नीतीश कुमार के साथ काम कर रहे थे, तब आज पार्टी चला रहे कई नेता उस भूमिका में नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि यदि नीतीश कुमार पहले जैसी सक्रिय स्थिति में होते तो उनके आसपास आज के कई नेता प्रभावशाली भूमिका में नहीं होते।
