Odisha News:-ओडिशा में कीचड़ में फंसी 108 एंबुलेंस, मरीज को बचाने ग्रामीणों ने लगाया जोर! वायरल VIDEO ने खोली व्यवस्था की पोल

Odisha News:-ओडिशा के कोरापुट जिला के डुमुरिपदर गांव से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां गंभीर हालत में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस बारिश के कारण कीचड़ भरी सड़क में फंस गई। मरीज की हालत बिगड़ती देख गांव के लोगों ने खुद आगे आकर एंबुलेंस को धक्का लगाया और किसी तरह उसे बाहर निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE:- रिकॉर्ड निचले स्तर से थोड़ा संभला रुपया, तेल की बढ़ती कीमतों और ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता
बताया जा रहा है कि यह इलाका आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां आज भी सड़क, स्वास्थ्य और दूसरी जरूरी सुविधाओं की भारी कमी है। लगातार बारिश के चलते गांव की सड़कें दलदल में बदल गई हैं, जिससे एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस कीचड़ में बुरी तरह फंस गई और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Odisha News:-यह घटना सिर्फ एक एंबुलेंस के फंसने की नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों की बदहाल व्यवस्था की सच्चाई को सामने लाती है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई गांव सड़क, अस्पताल और आपातकालीन सेवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर योजनाओं और बड़े-बड़े दावों के बावजूद गांवों की तस्वीर कब बदलेगी।
