
Bank Viral Video:-बिहार से बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ने State Bank of India (SBI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके बैंक खाते से ₹12,000 अचानक गायब हो गए, लेकिन पिछले तीन महीनों से उसे सिर्फ बैंक के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
Bank Viral Video:-पीड़िता के अनुसार, जब भी वह बैंक में शिकायत लेकर पहुंचती है, तो कर्मचारी उसकी बात सुनने के बजाय टालमटोल करते हैं। महिला का आरोप है कि बैंक स्टाफ ने यहां तक कह दिया — “अपनी मर्जी से पैसा देंगे।” इस बयान के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और सोशल Media पर भी बैंकिंग सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि अगर आम आदमी अपने ही मेहनत की कमाई के लिए महीनों तक भटकता रहे, तो बैंकिंग व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए? फिलहाल इस मामले को लेकर बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।