
MP Politics:-मध्यप्रदेश की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब Jitu Patwari और छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के बीच पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट पर तीखी बहस देखने को मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE:- बरेली में तेज तूफान का डरावना वीडियो वायरल, टीन शेड के साथ हवा में उड़ा युवक
जानकारी के मुताबिक, जीतू पटवारी केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रशासन द्वारा उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। वायरल वीडियो में जीतू पटवारी प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं — “DM साहब, आपका ये अपमान याद रखूंगा… जरूरत पड़ी तो जेल भी चला जाऊंगा।”
बताया जा रहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में जीतू पटवारी का ग्रामीणों से मिलने जाना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा था।
MP Politics:-घटना के बाद अब राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। विपक्ष प्रशासन पर जनप्रतिनिधियों को रोकने का आरोप लगा रहा है, वहीं प्रशासनिक पक्ष सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग प्रशासनिक कार्रवाई को सही बता रहे हैं।
