क्राइम

CG News:-राजनांदगांव में अवैध खाद भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

CG News:-छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध खाद भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में खाद जब्त किया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम माड़ीतराई में कृषि, राजस्व और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक गोदाम से करीब 2300 बोरी खाद बरामद की। कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने गोदाम को तत्काल सील कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में खाद का भंडारण मिला, जिसके बाद दस्तावेजों और वैध अनुमति की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि खाद का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इसके लिए आवश्यक लाइसेंस एवं अनुमति ली गई थी या नहीं।

CG News:-मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि दिलीप साहू ने दावा किया कि जब्त खाद बेलगांव निवासी पूर्व सरपंच छबील साहू के पुत्र लेखु साहू का है। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखु साहू का नाम पहले भी अवैध मुरुम और रेत भंडारण के मामलों में सामने आ चुका है।

फिलहाल प्रशासन स्टॉक रजिस्टर, परिवहन दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *