देश-विदेश

Green Card:-अमेरिका में ‘ग्रीन कार्ड ड्रीम’ पर ट्रंप सरकार का बड़ा वार! अब US में रहकर नहीं मिलेगा ग्रीन कार्ड, हजारों भारतीयों को लगेगा झटका

Green Card:-अमेरिका में बसने का सपना देख रहे हजारों भारतीयों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए साफ कर दिया है कि अब विदेशी नागरिक अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे।

USCIS द्वारा जारी नए नियम के मुताबिक, जो लोग फिलहाल स्टूडेंट वीजा, H-1B वर्क वीजा या टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले अपने देश लौटना होगा। यानी अब “स्टेटस एडजस्टमेंट” आसान नहीं रहेगा और हर केस की सख्ती से जांच होगी।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने भी साफ कहा है कि इमिग्रेशन सिस्टम के “लूपहोल्स” और “चोर रास्तों” का दौर खत्म किया जा रहा है।

Green Card:-भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर
साल 2024 में करीब 49,700 भारतीय मूल के लोगों ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया के जरिए अमेरिकी नागरिकता हासिल की थी। भारतीय नागरिक इस सूची में दूसरे सबसे बड़े समूह रहे। ऐसे में यह नया नियम हजारों भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *