Murder Mystery:-ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट! आरोपी समर्थ सिंह आज कोर्ट में पेश, SIT मांगेगी 7 दिन की रिमांड… फांसी वाली छत की तस्वीर ने बढ़ाया Suspense”

Murder Mystery:-भोपाल की बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री में अब जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को आज भोपाल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां SIT उससे गहन पूछताछ के लिए 7 दिनों की पुलिस रिमांड मांग सकती है।
READ MORE:- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम
SIT प्रमुख और ACP रजनीश कश्यप खुद कटारा हिल्स थाने पहुंचे और जांच की कमान संभाली। शुक्रवार शाम जबलपुर कोर्ट से गिरफ्तार किए गए समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस पहले आरोपी का मेडिकल परीक्षण जेपी अस्पताल में कराएगी, जिसके बाद उसे जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
Murder Mystery:-इस बीच उस छत की तस्वीर भी सामने आई है, जहां ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाई थी। तस्वीर सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब हर सबूत और घटनास्थल से जुड़े पहलुओं को खंगाल रही है ताकि मौत के पीछे की असली कहानी सामने आ सके।
सूत्रों के मुताबिक, SIT डिजिटल चैट्स, कॉल रिकॉर्ड और घटनास्थल से जुड़े अहम सबूतों की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।