इकॉनमी

Gold Price Today: खरीदने का सही मौका या इंतजार? जानिए आपके शहर में आज क्या है 24K, 22K और 18K सोने का भाव

Gold Price Today:अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें। शुक्रवार (26 जून) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। हालांकि, एक दिन पहले घरेलू बाजार में गिरावट के बाद दोनों की कीमतें मजबूत होकर बंद हुई थीं।

मुहर्रम की छुट्टी के कारण आज सुबह MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर कारोबार बंद रहा, इसलिए घरेलू वायदा बाजार के नए भाव जारी नहीं हुए।

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख, निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजार की हलचल को प्रमुख कारण माना जा रहा है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का भी असर देखने को मिल रहा है।

Gold Price Today:25 जून को MCX पर कारोबार समाप्त होने तक सोना 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,20,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में शुक्रवार सुबह सोना 4,034.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 57.165 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। चांदी में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

IBJA के अनुसार आज के गोल्ड रेट:

  • 24 कैरेट: 13,987 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट: 13,652 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट: 11,330 रुपये प्रति ग्राम

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव अलग-अलग हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,147 रुपये प्रति ग्राम, जबकि मुंबई में 14,132 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में यह 14,334 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है। कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी स्थानीय बाजार के अनुसार अलग-अलग कीमतें दर्ज की गई हैं।

चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी 2,34,900 रुपये में बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर सोने-चांदी की कीमतों की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *