Entertainment News:-सेंसर विवाद के बाद आखिरकार रिलीज हुई ‘जन नायगन’, स्क्रीन पर दिखे ‘CM विजय’, फैंस हुए भावुक

Entertainment News:-तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित तथा बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ गुरुवार, 23 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। करीब छह महीने की देरी, सेंसर बोर्ड से जुड़े विवाद और कई कानूनी अड़चनों के बाद फिल्म आखिरकार बड़े पर्दे तक पहुंची है। रिलीज के साथ ही दक्षिण भारत में फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
READ MORE:- 23 जुलाई का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क? ऑफिस, प्यार और धन का पूरा हाल
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के कई सिनेमाघरों के बाहर सुबह से ही दर्शकों की लंबी कतारें लगी रहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस पटाखे फोड़ते, डांस करते और विजय के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर जश्न मनाते नजर आए। कई थिएटरों में फिल्म शुरू होते ही स्क्रीन पर विजय का परिचय “The Honourable Chief Minister of Tamil Nadu” के रूप में दिखाया गया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों और सीटियों से स्वागत किया।
Entertainment News:-फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म विजय के फिल्मी करियर की विदाई मानी जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति पर पूरा ध्यान देने का फैसला किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जन नायगन’ भारत में करीब 2,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 60 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है, जबकि ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 150 से 180 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ये शुरुआती अनुमान हैं और आधिकारिक आंकड़े रिलीज के बाद सामने आएंगे।
