इन्फोटेनमेंट

Entertainment News:-10 साल बाद दिव्यांका-विवेक के घर गूंजी किलकारी! एक नहीं, सीधे दो-दो बेटों के बने माता-पिता

Entertainment News:-टीवी की मशहूर अभिनेत्री Divyanka Tripathi और उनके पति Vivek Dahiya के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के करीब 10 साल बाद यह कपल जुड़वां बेटों का माता-पिता बन गया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी सितारों की तरफ से बधाइयों की बाढ़ आ गई।

विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई है और उनके “करण-अर्जुन” आ चुके हैं। पोस्ट में दो छोटे बच्चों की तस्वीर भी दिखाई गई, जिस पर लिखा था – “हमने भगवान से खुशियां मांगी थीं, उन्होंने कहा डबल लो।”

दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। 41 साल की उम्र में मां बनीं दिव्यांका ने अपने इस खास सफर को खुलकर एन्जॉय किया। उनका मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Entertainment News:-दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुई उनकी कहानी प्यार तक पहुंची और फिर 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में शादी कर ली। अब शादी के 10 साल बाद उनके घर आई यह खुशखबरी फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने Banoo Main Teri Dulhann और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाई। वहीं विवेक दहिया भी कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। अब यह स्टार कपल अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज यानी पेरेंटहुड को एन्जॉय करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *