12 Years Of Modi Govt:-“12 साल में बदला भारत का चेहरा!” — पीएम मोदी की तारीफ में बोले CM साय, कहा- अब बस्तर में बंदूक नहीं, विकास की गूंज

12 Years Of Modi Govt:-Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम छुए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यही असली अंत्योदय है।
READ MORE:- 10 साल बाद दिव्यांका-विवेक के घर गूंजी किलकारी! एक नहीं, सीधे दो-दो बेटों के बने माता-पिता
CM साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन की कार्यशैली बदल दी है। देश आज डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, मजबूत अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
12 Years Of Modi Govt:-मुख्यमंत्री ने खास तौर पर छत्तीसगढ़ और बस्तर का जिक्र करते हुए कहा कि जो क्षेत्र कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, वहां अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोबाइल नेटवर्क और बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल और जन-धन जैसी योजनाओं ने लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है।
CM साय ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” अब केवल नारा नहीं बल्कि देश की विकास नीति बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
