Chhattisgarh News:-पे-डेटा रोककर ‘वसूली’! 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिविल सर्जन

Chhattisgarh News:-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फार्मासिस्ट का लंबित पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
READ MORE:- अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जानकारी के अनुसार, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी कि उनकी मूल पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय, सक्ती में है, जबकि वे फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। शिकायत में बताया गया कि मई और जून 2026 का पे-डेटा जानबूझकर रोका गया और उसे भेजने के बदले प्रभारी सिविल सर्जन ने फरवरी से जून तक के लिए 20-20 हजार रुपये प्रतिमाह, कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।
Chhattisgarh News:-एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर आरोपी द्वारा डभरा स्थित अस्थायी निवास पर बुलाया गया। बाद में आरोपी ने डभरा कॉलेज मोड़ के पास मिलने के लिए कहा।
23 जुलाई की रात करीब 9 बजे, जैसे ही संतोष कुमार पटेल शिकायतकर्ता की स्कॉर्पियो में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने लगा, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित), धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस तरह की वसूली के अन्य मामले भी तो नहीं हैं।
