CG Teacher Bharti 2026:- 6,812 पदों पर भर्ती का बड़ा अपडेट, अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल

CG Teacher Bharti 2026:-छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इनमें 5,000 नियमित पद और 1,812 संविदा शैक्षणिक पद शामिल हैं।
CG Teacher Bharti 2026:-5 हजार नियमित पदों पर होगी भर्ती
शासकीय स्कूलों में 5,000 पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाएगी। इसमें—
- सहायक शिक्षक – 2,292 पद
- सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) – 200 पद
- शिक्षक – 1,654 पद
- व्याख्याता – 854 पद
शामिल हैं। इन पदों में ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद बताए गए हैं।
CG Teacher Bharti 2026:-तीन परीक्षाओं की तारीख घोषित
भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी हो चुका है। निर्धारित तारीखों के मुताबिक—
| पद | परीक्षा की तारीख |
|---|---|
| सहायक शिक्षक | 11 अक्टूबर 2026 |
| शिक्षक | 25 अक्टूबर 2026 |
| व्याख्याता | 29 नवंबर 2026 |
| सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) | तारीख बाद में |
सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं व्याख्याता पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जानी है।
CG Teacher Bharti 2026:-आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पद
वहीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1,812 शैक्षणिक संविदा पदों पर भी भर्ती होगी। खास बात यह है कि इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर इन पदों से संबंधित संक्षिप्त विज्ञापन 9 सितंबर 2026 को उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर से शुरू किए जाने की तैयारी बताई गई है।
CG Teacher Bharti 2026:-अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट
यानी छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का बड़ा चरण अब परीक्षा की ओर बढ़ चुका है। अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड और आवेदन से जुड़े ताजा अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल और स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
