CG News:-बलौदाबाजार से लौट रहीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के साथ रास्ते में क्या हुआ? खरोरा पुलिस जांच में जुटी

CG News:- छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे में उनके वाहन चालक को भी चोटें आई हैं।
READ MORE:- महतारी वंदन योजना में आखिर ये कैसा खेल? सरकारी नोटिस ने बढ़ाई महिलाओं की परेशानी
CG News:- कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान खरोरा क्षेत्र में एक कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके कुछ देर बाद सांसद का वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो गया।

CG News:- वाहन में सवार थे चार लोग
बताया जा रहा है कि हादसे के समय सांसद के वाहन में कुल चार लोग सवार थे। सांसद के हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि उनके वाहन चालक के सीने और हाथ में चोटें आई हैं। अन्य घायलों को उपचार के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

CG News:- हादसे की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। सांसद समेत अन्य घायलों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
CG News:- सांसद के साथ बेटा और सुरक्षाकर्मी भी थे मौजूद
शुक्रवार 27 नवंबर को हुए इस हादसे के दौरान सांसद के साथ उनके बेटे, सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक भी मौजूद थे। दुर्घटना में चालक के अलावा सुरक्षाकर्मी को भी चोटें आई हैं।

