CG News:-बस्तर से बदलेगी बच्चों की तकदीर! UNICEF ने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘बस्तर अंजोर’ मिशन को दिया वैश्विक समर्थन

राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ की अहम बैठक, बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण को विकास की नींव बनाने पर जोर
CG News:-छत्तीसगढ़ के बच्चों और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के लिए राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया के बीच एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘बस्तर अंजोर’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यूनिसेफ ने इन पहलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग देने का भरोसा भी जताया।
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी पूरा होगा जब राज्य के हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चे केवल योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य और विकास की सबसे मजबूत नींव हैं।
READ MORE:- 21 जून को योगमय होगा छत्तीसगढ़: रायपुर से सरगुजा तक एक साथ गूंजेगा ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ का संदेश
CG News:-बच्चों के लिए बनेगा विशेष कल्याण सूचकांक
बैठक में एक बड़ी घोषणा यह रही कि छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जो बच्चों की स्थिति और उनकी जरूरतों को मापने के लिए राज्य-विशिष्ट ‘बाल कल्याण सूचकांक’ और ‘बाल वंचना सूचकांक’ विकसित करेगा। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि किन क्षेत्रों में बच्चों तक सरकारी सेवाएं पूरी तरह नहीं पहुंच पा रही हैं।
यूनिसेफ ने इस पहल को पूरे देश के लिए एक मॉडल बताते हुए इसकी सराहना की।

CG News:-‘बस्तर अंजोर’ बनेगा बदलाव की नई रोशनी
बैठक में ‘बस्तर अंजोर’ कार्यक्रम को बस्तर के आदिवासी और बाल विकास के लिए ऐतिहासिक पहल बताया गया। यह कार्यक्रम बस्तर संभाग के सातों जिलों में लागू होगा और स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को एक मंच पर लाएगा।
यूनिसेफ ने इसे संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई उम्मीद बताते हुए कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ में रणनीतिक भागीदार बनने की सहमति दी।

CG News:-जागरूकता और विश्वास पर रहेगा फोकस
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है। लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना, विश्वास कायम करना और सकारात्मक सामाजिक व्यवहार को प्रोत्साहित करना भी उतना ही जरूरी है।
यूनिसेफ की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के क्षेत्र में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
CG News:-यूनिसेफ ने बढ़ाया सहयोग का भरोसा
यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सेवा प्रमुख सोलेदाद हेरेरो ने कहा कि वर्ष 2019 से यूनिसेफ छत्तीसगढ़ सरकार का विश्वसनीय साझेदार रहा है और आने वाले समय में यह सहयोग और मजबूत होगा। उन्होंने बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, बाल कल्याण, सामुदायिक जागरूकता और बस्तर अंजोर जैसे कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में राज्य नीति आयोग ने यूनिसेफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह साझेदारी छत्तीसगढ़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
