Burger King India:-Burger King India पर होगा नया ‘किंग’ का राज! Ajanta Pharma प्रमोटर्स की 1800 करोड़ की मेगा डील से बदल सकता है पूरा खेल

Burger King India:-भारत में Burger King India के संचालन में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Ajanta Pharma के प्रमोटर परिवार की कंपनी Inspira Global Burger King India का संचालन करने वाली Restaurant Brands Asia (RBA) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रही है। इस अधिग्रहण के लिए कंपनी करीब 1,800 करोड़ रुपये की प्राइवेट क्रेडिट फंडिंग जुटा रही है। यदि यह डील पूरी होती है तो Burger King India का नियंत्रण Inspira Global के हाथों में आ जाएगा।
Burger King India:-1,800 करोड़ की फंडिंग, 360 One ने दिया सबसे बड़ा निवेश
सूत्रों के अनुसार, इस फंडिंग में 360 One सबसे बड़ा निवेशक है, जिसने करीब 1,050 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह अधिग्रहण Inspira Global अपनी फूड कंपनी Lenexis Foodworks के माध्यम से कर रही है। कंपनी ने पहले ही नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर 1,050 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, जबकि बाकी करीब 800 करोड़ रुपये इसी महीने जुटाए जाने की उम्मीद है।
Burger King India:-CCI पहले ही दे चुकी है मंजूरी
इस सौदे को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) पहले ही मंजूरी दे चुका है। मंजूरी के तहत Lenexis Foodworks, Aayush Agrawal Trust और अन्य संबंधित संस्थाएं Restaurant Brands Asia में हिस्सेदारी खरीद सकेंगी। इससे डील पूरी होने का रास्ता और आसान हो गया है।
Burger King India:-पहले से कई बड़े फूड ब्रांड चला रही है कंपनी
Lenexis Foodworks पहले से भारत के क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) सेक्टर में मजबूत मौजूदगी रखती है। कंपनी Chinese Wok, Big Bowl और The Momo Co. जैसे लोकप्रिय ब्रांड संचालित करती है। Burger King India में हिस्सेदारी मिलने के बाद कंपनी देश के फास्ट फूड बाजार में और मजबूत खिलाड़ी बन जाएगी।
Burger King India:-कौन हैं Inspira Global के मालिक?
Inspira Global का स्वामित्व Ajanta Pharma के प्रमोटर परिवार के आयुष मधुसूदन अग्रवाल और मधुसूदन अग्रवाल के पास है। फार्मा सेक्टर के बाद अब उनका फोकस तेजी से बढ़ते फूड और QSR बिजनेस पर है। Burger King India में यह निवेश उनके अब तक के सबसे बड़े विस्तारों में से एक माना जा रहा है।
