रायपुरBREAKING

Breaking News:-राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर गरमाई विधानसभा, ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच ठप हुआ सदन, CBI जांच की उठी मांग

Breaking News:-रायपुर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। इस मुद्दे पर जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, विपक्ष ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की थी। हालांकि, प्रस्ताव अग्राह्य होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पहली बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब सदन दोबारा शुरू हुआ, तब भी माहौल शांत नहीं हुआ और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी रही।

Breaking News:-हंगामे के दौरान दोनों पक्षों की ओर से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए। कांग्रेस विधायक ‘पॉकेट मारना बंद करो’ के नारे लगाते रहे, जबकि सत्ता पक्ष के विधायकों ने ‘पाप धोने अयोध्या जाओ’ कहकर पलटवार किया। लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में “काला दिन” के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया।

महंत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश के लाखों लोगों ने श्रद्धा से चंदा दिया था। ऐसे में यदि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मामले की CBI जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *