समाचार

CharDham Yatra:-चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा: श्रीकोट में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 7 यात्री घायल

CharDham Yatra:-उत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। श्रीनगर के श्रीकोट क्षेत्र में बद्रीनाथ-केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 7 तीर्थयात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो में मध्यप्रदेश के श्रद्धालु सवार थे, जो चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। हादसा श्रीकोट स्थित गैस एजेंसी के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद श्रीनगर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सोशल मीडिया पर दुर्घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि पहाड़ी मोड़ पर वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बोलेरो पलट गई।

CharDham Yatra:-चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से उत्तराखंड में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक, खराब मौसम और पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। हाल ही में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसे और सड़क दुर्घटनाओं ने भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, मौसम की जानकारी लेते रहें और सुरक्षित ड्राइविंग नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *