Navratri Garba 2024 :- उपहारो की बौछार के साथ 5 अक्टूबर को सुहिणी सोच संस्था द्वारा भव्य स्तर पर सुहिणा सिंधी गरबा का आयोजन

Navratri Garba 2024 :- होटल बेबीलॉन कैपिटल में सुहिणी सोच संस्था की महिलाओं ने पारिवारिक “सुहिणा सिंधी गरबा” आयोजित करवा रही है। गरवा का आयोजन 5 अक्टूबर शाम 7 से 10 बजे तक वीआई पी चौक होटल बेबीलॉन केपिटल में ऐअरकंडीशनर वातावरण में रखा गया है। एक दिवसीय पारिवारिक गरबा सुहिणी सोच संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी एवं संस्था की अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी के सानिध्य में सम्पन्न होगा।
Read More:- राज्य महिला आयोग में हुई सदस्यों की नियुक्ति, देखें लिस्ट
इस कार्यक्रम को और भी आनंदमय बनाने के लिए संस्था की सचिव पूनम बजाज ने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए आकर्षक उपहार,आनंदित गेम्स की भी व्यवस्था की है ।

कार्यक्रम निदेशक टीम ने बताया कि कार्यक्रम की गरिमा को बनाए रखने के लिए वेशभूषा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संस्था की पूर्व अध्यक्ष करिश्मा कमरानी, व विद्या गंगवानी ने बताया की कार्यक्रम में एंट्री केवल पासेस के द्वारा दी जाएगा। खाद्य श्रृंखला में फलाहारी व्यंजन के साथ-साथ रात्रि भोज की भी व्यवस्था की जाएगी। अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए भी गेम रखे गए हैं।