
रायपुर। Raipur News : राजधानी रायपुर के वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66 से कांग्रेस पार्षद और जोन अध्यक्ष मन्नू यादव का निधन हो गया। बता दें उनका निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ। मन्नू यादव का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा आघात साबित हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा तिरंगा चौक, कुशालपुर चौक से महादेव घाट के लिए सुबह 11 बजे निकलेगी।
