Sawan 2024 :- सावन में भगवान शिव के सामने जलाएं इस तेल का दीया

Sawan 2024 :- हिन्दू धर्म में सावन का बहुत महत्व माना जाता है। सवान माह के दौरान भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ शिवलिंग अभिषेक का भी विशेष स्थान है। सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। और आज हम आपको बताएंगे कि सावन सोमवार के दिन शिवलिंग के सामने कौन सा दीया जलाना लाभकारी और शुभ सिद्ध हो सकता है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल्द मिलेगी खेलों इंडिया सेंटर की स्वीकृति: केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया
सावन सोमवार 2024 पर कौन सा दीया जलाएं
सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा या फिर शिवलिंग पूजन के दौरान सरसों के तेल का दीया जलाएं। घी का दीपक भी जला सकते हैं लेकिन याद रखें कि अगर भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर पूजा कर रहे हैं तो घी का दीया जलाएं लेकिन अगर शिवलिंग पूजन है तो सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए।
सावन सोमवार में दीयाजलाने के नियम
सावन सोमवार में सरसों के तेल का दीया जलाते समय रूई की नहीं बल्कि कलावे की बत्ती का इस्तेमाल करें। लाल या पीले रंग का कलावा लें। आप चाहें तो जनेऊ वाला धागा भी ले सकते हैं। इसके बाद कलावे को मथ लें और पीतल के दीपक में सरसों का तेल डालकर एवं बत्ती को भिगोकर जलाएं।

सावन सोमवार दीया जलाने के लाभ
सावन सोमवार के दिन सरसों के तेल में कलावे की बत्ती का दीया जलाने से भगवान शिव की असीम कृपा बरसती है। भगवान शिव के आशीर्वाद बिगड़े काम बनने लगते हैं और कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और पारिवारिक क्लेश दूर होता है।