राजनीति

CG Politics:-दुर्ग में कांग्रेस का चुनावी मंथन, आखिर दीपक बैज को मंच से क्यों देनी पड़ी नसीहत?

CG Politics:- छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच दुर्ग के एसएनजी भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सियासी माहौल गरमा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को मंच से कार्यकर्ताओं को समझाइश देनी पड़ी।

CG Politics:-दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई नारेबाजी

रिसाली और भिलाई नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, धनेंद्र साहू, विधायक देवेंद्र यादव और महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्मेलन के दौरान भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारे लगाने लगे। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

CG Politics:-दीपक बैज बोले- अपनी ऊर्जा सही जगह लगाएं

समर्थकों के बीच लगातार हो रही नारेबाजी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नारेबाजी करना ठीक है, लेकिन कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा सही जगह लगाएं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देने की अपील की।

CG Politics:-भूपेश बघेल ने साय सरकार पर बोला हमला

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का न तो अपनी जुबान पर नियंत्रण है और न ही अपनी सरकार पर। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है और वर्ष 2028 में जनता इसका फैसला करेगी।

CG Politics:-सीट बेल्ट बांध लें, मौसम खराब होने वाला है : बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी सीट बेल्ट बांध लें, क्योंकि मौसम खराब होने वाला है। उनके इस बयान को आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की आक्रामक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

CG Politics:-सेमीफाइनल और फाइनल जीतने का दावा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने आगामी चुनावों को सेमीफाइनल बताते हुए जीत का दावा किया। उन्होंने वर्ष 2029 के चुनावी मुकाबले में भी जीत हासिल करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

CG Politics:-खुद गाड़ी चलाकर रवाना हुए भूपेश बघेल

सम्मेलन समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कार चलाते नजर आए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी मौजूद रहे।

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व संगठन को मजबूत करने में जुटा है। ऐसे में समर्थकों के बीच नारेबाजी के बाद कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल बनाए रखना भी पार्टी नेतृत्व के लिए अहम होगा।

CG Politics:-निकाय चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को सुखदेव भगत का दुर्ग-भिलाई दौरा तय था। इस दौरान चरोदा, जामुल, भिलाई और रिसाली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक निर्धारित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *