Road Accident:-गौरा पूजा में शामिल होने निकले थे पति-पत्नी, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि परिवार में पसरा मातम

Road Accident:-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए इन हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।
READ MORE:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
Road Accident:-पूजा में शामिल होने जा रहा था दंपति
पहला हादसा सलोरा बकरा बाजार के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी बिंझरी से सिरकी स्थित ससुराल में गौरा पूजा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
Road Accident:-लालघाट के पास स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत
दूसरा सड़क हादसा लालघाट के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Road Accident:-दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
दोनों हादसे कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसों के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Road Accident:-सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
कटघोरा क्षेत्र में हुए इन दोनों हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और यातायात नियमों का पालन नहीं करना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
