छत्तीसगढ़

CG Transfer News:-छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई कर्मचारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

CG Transfer News:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए जाने की जानकारी सामने आई है। जारी आदेश के अनुसार, विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में भू-अभिलेख शाखा से लेकर राजस्व कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

CG Transfer News:-इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के हुए तबादले

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तबादला सूची में अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व निरीक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। इन कर्मचारियों को अलग-अलग कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CG Transfer News:-प्रशासनिक कामकाज पर पड़ेगा असर

राजस्व विभाग का काम जमीन से जुड़े रिकॉर्ड, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं के संचालन से जुड़ा है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव का असर संबंधित कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ सकता है।

देखें पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *