Ganesh Jhanki:-गणेश झांकी से पहले रायपुर में सुरक्षा का ‘फुल प्लान’, शराब दुकानें बंद कराने पुलिस ने भेजा प्रस्ताव

Ganesh Jhanki:-राजधानी में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 सितंबर को शहर में निकलने वाली भव्य झांकी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कलेक्टर को पत्र लिखकर 27 सितंबर को रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रखने और शुष्क दिवस घोषित करने का अनुरोध किया है। हालांकि, शराब दुकानें बंद रहेंगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला जिला प्रशासन की ओर से लिया जाएगा।
READ MORE:- छोटी बालकनी में चाहिए बड़ी हरियाली? ये 6 पौधे बना देंगे आपका कोना खूबसूरत
Ganesh Jhanki:-भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए फैसला
27 सितंबर को शहर के अलग-अलग इलाकों से गणेश प्रतिमाओं की झांकियां निकलेंगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात करने की तैयारी कर रही है।
झांकी के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए भी विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। पुलिस ने समितियों को निर्धारित रूट, क्रम और समय का पालन करने के निर्देश दिए हैं। झांकी के दौरान नशे का सेवन, हथियार या धारदार वस्तु रखने पर रोक रहेगी। समितियों से पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स रखने के लिए भी कहा गया है।
Ganesh Jhanki:-शारदा चौक से महादेवघाट तक निकलेगी झांकी
इस बार भी गणेश झांकी शारदा चौक से शुरू होगी। यहां झांकियों को क्रमांक दिया जाएगा। इसके बाद जुलूस—
शारदा चौक → जयस्तंभ चौक → कोतवाली → सदर बाजार → सत्ती बाजार → कंकाली तालाब → पुरानी बस्ती थाना चौक → लीली चौक → लाखेनगर चौक → सुंदरनगर → महादेवघाट
होते हुए निर्धारित विसर्जन कुंड तक पहुंचेगा।
Ganesh Jhanki:-लाखेनगर से महादेवघाट तक रहेगा वन-वे
27 सितंबर को लाखेनगर चौक से महादेवघाट रिंग रोड तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। झांकी के चलते इस रूट पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए लोगों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।
Ganesh Jhanki:-25 सितंबर से शुरू होगा विसर्जन
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 25 सितंबर से शुरू होगा। बड़ी प्रतिमाओं के लिए महादेवघाट स्थित निर्धारित विसर्जन कुंड की व्यवस्था की गई है। छोटी प्रतिमाओं के लिए शहर में अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। खारून नदी समेत अन्य जलस्रोतों में सीधे प्रतिमा विसर्जन पर रोक रहेगी। महादेवघाट पर सुरक्षा के लिए गोताखोर, मोटर बोट, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड जैसी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
फिलहाल नजर इस बात पर है कि 27 सितंबर को शराब दुकानें बंद रखने के पुलिस के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन क्या फैसला लेता है।
