छत्तीसगढ़

CG News:-टॉय बैंक में खिलौनों का दान, सेवा संकल्प से बच्चों के चेहरों पर खिलेगी मुस्कान, मुख्यमंत्री ने किए टॉय बैंक में खिलौने दान

CG News:-सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में टॉय बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित किए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टॉय बैंक में खिलौने दान कर अभियान की सराहना की और नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, संचालक आयुष राजेंद्र कुमार कटारा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी टॉय बैंक में खिलौने दान कर अभियान में सहभागिता की। उनके साथ कुल 90 लोगों ने टॉय बैंक में खिलौने दान किए।

CG News:-टॉय बैंक में एकत्रित खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के साथ उनके खेल, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में पहल कर रहा है। एक खिलौना किसी बच्चे के लिए सिर्फ खेल का साधन नहीं, बल्कि उसके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली छोटी-सी खुशी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *