Agar Mahakumbh 2026:-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, अंबिकापुर में CM साय ने की बड़ी घोषणा

Agar Mahakumbh 2026:-अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ 2026’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। अंबिकापुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर बड़ा ऐलान करते हुए अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने की घोषणा की। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों ने खुशी जताई।
Agar Mahakumbh 2026:-19-20 सितंबर को हो रहा अग्र महाकुंभ
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से अंबिकापुर में 19 और 20 सितंबर 2026 को दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का आतिथ्य अग्रवाल सभा अंबिकापुर और सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा कर रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, युवा, महिला प्रतिनिधि और अन्य सदस्य शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में समाज की एकता, सेवा गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर चर्चा का कार्यक्रम है।
READ MORE:- बलौदाबाजार में पिकअप और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, वाहन सड़क पर पलटा; कई घायल, 2 की हालत गंभीर
Agar Mahakumbh 2026:-भगवान अग्रसेन के आदर्शों को किया याद
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन के पूजन और उनके आदर्शों के स्मरण के साथ हुई। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक और सामुदायिक हित से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के सामने रखे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक योगदान की सराहना की।
Agar Mahakumbh 2026:-18 प्रतिभाओं को मिलेगा अग्र अलंकरण
अग्र महाकुंभ का एक प्रमुख आकर्षण दशम अग्र अलंकरण समारोह है। आयोजन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 18 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इनमें समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग-व्यापार, प्रशासन, साहित्य, संस्कृति, खेल, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व जैसे क्षेत्र शामिल हैं। चयनित प्रतिभाओं को ‘अग्र गौरव’, ‘अग्र भूषण’ और ‘अग्र शिरोमणि’ जैसी उपाधियों के साथ सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न दिए जाने की जानकारी आयोजन समिति ने दी है।
Agar Mahakumbh 2026:-समाज पदाधिकारियों ने जताया आभार
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय मित्तल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अग्र महाकुंभ में समाज की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के साथ-साथ विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से व्यापार और उत्पादों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा समाज के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। वहीं प्रचार-प्रसार मंत्री योगेश अग्रवाल ने कहा कि इस घोषणा से समाज में उत्साह है और इससे नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के विचारों और सामाजिक योगदान से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
फिलहाल, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अग्रसेन जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा।
