Raipur Crime:-रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, शराब पिलाने के बाद वारदात; 4 आरोपी हिरासत में, नाबालिग भी शामिल

Raipur Crime:-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि कुछ युवक उसे रायपुर के सरोना इलाके में शराब दुकान के पास ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
READ MORE:- केरल का नाम अब ‘केरलम’ करने की तैयारी! लोकसभा में आज 4 बड़े बिल होंगे पेश, संसद में फिर गरमाएगा सियासी माहौल
आरोप है कि घटना के बाद महिला को आमापारा स्थित आरडी तिवारी स्कूल के मैदान की ओर ले जाया गया। यहां भी उसे शराब पिलाने और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता शिकायत लेकर आजाद चौक थाना पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर जीरो में प्रकरण दर्ज किया। घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना अंतर्गत बताए जाने के कारण मामले को आगे की जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को स्थानांतरित किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष और दुर्गा नाम के आरोपियों के साथ एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
Raipur Crime:-पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी
फिलहाल पुलिस जांच जारी है। पीड़िता के बयान, मेडिकल जांच, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अदालत में साबित होना बाकी है।
