India US Relations:-100% टैरिफ की तलवार के बीच वेंस का मोदी को फोन, बेटे के जन्म पर मिली बधाई; भारत-अमेरिका रिश्तों पर भी हुई अहम बात

India US Relations:-अमेरिका की ओर से भारत पर संभावित भारी टैरिफ की चर्चा के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। 8 अगस्त को हुई इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को उनके नवजात बेटे के जन्म पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। वेंस और उषा के घर 19 जुलाई 2026 को चौथे बच्चे के रूप में बेटे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ था। यह बच्चा किसी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान 150 से अधिक वर्षों में जन्म लेने वाला पहला बच्चा बताया गया है।
READ MORE:- ‘हाईजैक’ वाले बयान पर CM साय का पलटवार, बोले- छत्तीसगढ़ में सब ठीक… डबल इंजन सरकार ने विकास की रफ्तार बढ़ाई
India US Relations:- बातचीत में क्या रहा खास?
रिपोर्टों के मुताबिक बातचीत का फोकस सिर्फ औपचारिक शुभकामनाओं तक सीमित नहीं था। दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इसमें व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्र अहम हैं।
यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव भी चर्चा में है। अमेरिकी सीनेट ने 7 अगस्त को रूस से जुड़े प्रतिबंधों वाले एक व्यापक विधेयक को 86-11 वोट से मंजूरी दी है। इसमें रूस के तेल और गैस के बड़े खरीदार देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार देने का प्रावधान है। भारत और चीन जैसे देश इस प्रावधान के दायरे में आ सकते हैं। हालांकि, यह अभी कानून नहीं बना है और इसे आगे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
India US Relations:- ट्रंप के भारत दौरे की भी चर्चा
भारत-अमेरिका रिश्तों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2027 की शुरुआत में भारत आने की संभावना भी सामने आई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जून में कहा था कि ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। वहीं भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी यात्रा की तैयारियों की बात कही थी।
India US Relations:- उषा वेंस का भारत से कनेक्शन
जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश से अमेरिका गए थे। उषा और जेडी वेंस की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी। उषा ने येल से कानून की पढ़ाई की और बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के लिए क्लर्क के तौर पर भी काम किया।
