Chhattisgarh Politics:-राहुल गांधी देंगे जीत का मंत्र, लेकिन CM साय का तंज – जहां पहुंचे राहुल, वहां कांग्रेस हुई कमजोर!

Chhattisgarh Politics:-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi आज अभनपुर स्थित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंच रहे हैं। उनके दौरे से पहले मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है, यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
READ MORE:- गंज शहीदा मस्जिद पर पाकिस्तान की चिंता, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने अल्पसंख्यकों का हाल देखो
Chhattisgarh Politics:-कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन
अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी करीब साढ़े पांच घंटे तक मौजूद रहेंगे। वे जिला अध्यक्षों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी चुनावों के लिए रणनीति और संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।
कांग्रेस का दावा है कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना और चुनावी तैयारियों को धार देना है।
Chhattisgarh Politics:-सियासी महत्व बढ़ा
राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस राज्य में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दे रही है। वहीं भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। मुख्यमंत्री साय के बयान ने इस दौरे को और अधिक राजनीतिक रंग दे दिया है।
