छत्तीसगढ़

CG News:-महाराष्ट्र भी सीखना चाहता है छत्तीसगढ़ मॉडल! धान खरीदी और किसान योजनाओं ने खींचा पड़ोसी राज्य का ध्यान

CG News:-छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियां अब दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बनती जा रही हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल और धान खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करने रायपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से मुलाकात कर किसानों के लिए संचालित योजनाओं, धान खरीदी व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां बड़ी आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने अतिथियों को बस्तर की समृद्ध कला और संस्कृति का प्रतीक बस्तर आर्ट स्मृति-चिह्न भी भेंट किया।

CG News:-मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष में लगभग 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया, जो देश के सबसे बड़े धान खरीदी अभियानों में शामिल है। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में करीब 2700 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां पारदर्शी और तकनीक आधारित व्यवस्था के जरिए खरीदी की जाती है।

उन्होंने कहा कि पंजीयन से लेकर धान तौल, परिवहन और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही कृषक उन्नति योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य आयवर्धक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और किसानों को मिलने वाले समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि यह मॉडल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का सफल उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के धान उत्पादक क्षेत्रों में भी ऐसे प्रयासों को लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा।

CG News:-मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्यों के बीच सफल मॉडलों और अनुभवों का आदान-प्रदान कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह के अध्ययन भ्रमण से राज्यों को एक-दूसरे की सफल योजनाओं को समझने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार अपनाने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री Lakshmi Rajwade, महाराष्ट्र के विधायक Parinay Fuke, Vinod Agrawal, Raju Karemore और Sanjay Puram सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *