एंटरटेनमेंट

Entertainment News:-‘बंटवारा 1947’ का दमदार दांव! सनी देओल-प्रीति जिंटा के साथ सामने आए नए चेहरे, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

Entertainment News:-बॉलीवुड में इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल Batwara 1947 को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसके प्रमुख कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं, जिसके बाद सोशल Media पर फिल्म की चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म में Sunny Deol और Preity Zinta मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लंबे समय बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं। पोस्टर्स में दोनों कलाकारों का गंभीर और प्रभावशाली अंदाज देखने को मिला है।

Entertainment News:-इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री Shabana Azmi, अभिनेता Ali Fazal, Karan Deol और Abhimanyu Singh के किरदारों की झलक भी सामने आई है। खासकर करण देओल और अली फजल के नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Rajkumar Santoshi कर रहे हैं, जबकि इसे Aamir Khan के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और साहस, संघर्ष तथा मानवीय रिश्तों की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

गौरतलब है कि फिल्म का नाम पहले “लाहौर 1947” था, जिसे बाद में बदलकर “बंटवारा 1947” कर दिया गया। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *